Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पूर्व मुख्य सचिव से केवाइसी अपडेट करवाने के नाम पर इतने लाख ठगे, मामला दर्ज

साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें यह साइबर ठग बड़ी चालाकी से लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं।

साइबर ठगी का हुए शिकार-

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव से साइबर ठगों ने केवाइसी अपडेट करने के चलते पौने छह लाख रुपये ठग लिए। जिसमें 20 सितंबर को पूर्व मुख्य सचिव के मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आया। जिसमें 24 घंटे के भीतर केवाईसी अपडेट नहीं कराने पर सिमकार्ड ब्लाक करने की जानकारी दी गई। पूर्व मुख्य सचिव की तबियत सही नहीं चल रही थी तो घर से अपडेट करने पर उनके साथ यह ठगी हो गई। जिसके बाद उनकी पत्नी की शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version