Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में बनेंगी इतनी नई जेल, जल्द शुरू किया जाएगा निर्माण कार्य, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब जल्द नई और पुरानी जेलों का विस्तार होगा। इसके लिए इन जेलों के विस्तार के प्रस्ताव ने गति पकड़ ली है।

कैदियों की क्षमता से अधिक संख्या होने के चलते किया जा रहा विस्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत चंपावत और पिथौरागढ़ में जेल निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा उत्तरकाशी में जेल निर्माण के लिए भूमि मिल गई है। इन तीन नई जेलों का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। इसके अलावा सेंट्रल जेल सितारगंज के विस्तार को भी गृह विभाग को मुख्यमंत्री की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। यहां पर 300 कैदियों के लिए बैरिक आदि का निर्माण किया जाना है।

दी यह जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में गृह सचिव शैलेश बगौली ने बताया कि उत्तरकाशी में जेल निर्माण के लिए अब जमीन मिल चुकी है। जबकि, चंपावत में जेल निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही पिथौरागढ़ में भी जेल निर्माण के लिए मंजूरी मिल चुकी है। सितारगंज सेंट्रल जेल में वर्तमान में 552 कैदियों को रखने की क्षमता है। इसमें 300 कैदियों के लिए विस्तार किया जाएगा। इसके लिए भी मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इन सभी जगहों पर जेल निर्माण का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

Exit mobile version