Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भारत भ्रमण पर निकले इतने छात्र-छात्राएं, देशभर के वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्रों का करेंगे भ्रमण

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के छात्र छात्राएं भारत भ्रमण पर जाएंगे। प्रदेश के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के 240 टॉपर छात्र-छात्राएं भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण 2025 कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत भ्रमण पर जाएंगे।

हरी झंडी दिखाकर रवाना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के 240 टॉपर छात्र-छात्राएं केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात एवं मध्य प्रदेश राज्यों के वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्रों का भ्रमण करेंगे।  इसी क्रम में आज सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा निदेशालय से छात्र-छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया कि भ्रमण कार्यक्रम के लिये प्रत्येक विकासखंड से दो-दो प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। इसके लिए राज्य सरकार ने 50 लाख की धनराशि अवमुक्त करने की मंजूरी दी है। शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राएं देशभर के वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्रों का भ्रमण करेंगे।

Exit mobile version