Site icon Khabribox

उत्तराखंड: संविधान दिवस पर समाजसेवी एडवोकेट ललित जोशी हुए सम्मानित, नशामुक्ति और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान की हुई सराहना

​उत्तराखंड: संविधान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में अभियोजन विभाग, उत्तराखंड शासन द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ‘हमारा राज्य, हमारा कानून (मंथन)’ विषयक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

किया सम्मानित

इस अवसर पर समाजसेवी, शिक्षाविद एवं सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट ललित जोशी को उनके उल्लेखनीय सामाजिक और शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संविधान दिवस के अवसर पर ललित जोशी के सामाजिक सरोकारों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। एडवोकेट ललित जोशी पिछले 18 वर्षों से सजग इंडिया फाउंडेशन के माध्यम से ‘नशे को ना, जिंदगी को हाँ’ राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत अब तक 1,500 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों में 8 लाख से ज्यादा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, वे दैवीय आपदाओं से प्रभावित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, करियर मार्गदर्शन तथा सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। जरूरतमंद व मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए उनका ‘सुपर 300 मिशन’ भी एक सराहनीय पहल साबित हो रहा है।

​

Exit mobile version