Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां कुछ नशेड़ियों ने ‌दरोगा पर किया हमला, जानें पूरा मामला

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यह खबर काशीपुर से सामने आई है। यहां कुछ नशेड़ियों ने ‌दरोगा पर हमला कर दिया और‌ उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

दरोगा पर‌ किया हमला-

जानकारी के अनुसार मोहल्ला अल्ली खां निवासी एसआई आसिफ खान कई थानों में प्रभारी रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग हल्द्वानी में फाइनेंस अपराध सेल में है। इन दिनों वह ईद पर छुट्टी लेकर काशीपुर आए हुए थे।‌ बताया गया कि गुरुवार देर रात आसिफ अपने किसी परिचित के घर से परिवार समेत लौट रहे थे। तभी गंगे बाबा रोड पर कुछ युवक बीच सड़क पर खड़े होकर शराब पी रहे थे। उन्होंने उन्हें शराब पीने से टोका तो‌ शराबी युवक उनसे उलझ पड़े। इस बीच उनमें कहासुनी हो गई। इसी दौरान कुछ युवक लाठी, डंडे और सरिये निकाल लाये। उन्होंने एसआई आसिफ पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव का प्रयास करने पर हमलावरों ने उनके बड़े भाई असलम और भतीजे शानू के साथ भी मारपीट की।

हमलावरों की तलाश-

इस घटना को‌ अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। वहीं घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।‌ जिसके बाद घायल एसआई को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई ‌है।

Exit mobile version