Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बेटा बना अपने बाप की जान का दुश्मन, चाकू से गोदकर पूर्व सैनिक की हत्या

यहां बेटे ने जिंदगी देने वाले पिता को चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया । बताया जा रहा है कि बेटे ने शराब के नशे में धुत होकर वारदात को अंजाम दिया ।वहीं हत्या के बाद से परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है ।

अपने पिता पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार

ये झकझोर देने वाली वारदात रुद्रपुर से सामने आई है। यहां शांतिपुरी नंबर एक में रहने वाले बेटे ने शराब के नशे में धुत होकर अपने पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है मृतक पूर्व सैनिक था । प्राप्त जानकारी के अनुसार शांतिपुरी नंबर एक में पूर्व सैनिक दीवान गिरी अपने परिवार के साथ रहते थे । उनका पुत्र भजमन गिरी नशे का आदी है । वह अकसर शराब पीकर घर में झगड़ा करता था। गुरुवार को भी वह नशा करके घर आया और घर में झगड़ा कर रहा था तभी इस बीच बचाव के लिए (मृतक) पिता दीवान गिरी आये तो बेटे भजमन ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे पूर्व सैनिक दीवान गिरी गंभीर रूप से घायल हो गये।

पूरे इलाके में पसरा मातम

परिजन आनन – फानन में उन्हें किच्छा अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात्रि करीब साढ़े 11 बजे घटना की जानकारी मृतक के छोटे पुत्र अंकित ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने आरोपी भजमन गिरी को चाकू के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक आर्मी में सूबेदार के पद से रिटायर्ट हुए थे। घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है ।

Exit mobile version