Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिए जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, पिथौरागढ़ से फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं शुरू करने का कार्य आदेश ज़ारी..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं की मजबूती पर चर्चा की।

हवाई सेवा जल्द शुरू की जाएगी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चिन्यालीसौड़ व गौचर से छोटे एयरक्राफ्ट की सेवाओं की प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने, पंतनगर एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन के संबंध में जल्द निर्णय लेने हेतु अनुरोध किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गौचर व चिन्यालीसौड़ के लिए हवाई सेवा जल्द शुरू की जाएगी।

पिथौरागढ़ से फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं शुरू करने का कार्य आदेश जारी


साथ ही पिथौरागढ़ में पवनहंस की निर्बाध और समयबद्ध तरीके से सेवाएँ सुनिश्चित करने एवं जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के मानकों के अनुरूप अपग्रेड करने व विस्तारीकरण के लिए जरूरी भूमि का फीजिबिलिटी सर्वे जल्द करवाने हेतु विस्तृत रूप से चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि पिथौरागढ़ से फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं शुरू करने के लिए संबंधित एयरलाइन को कार्य आदेश जारी कर दिया गया है।

Exit mobile version