Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में जल्द दो हजार से ज्यादा पदों पर होगी चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की भर्ती, स्थानीय युवाओं को दी जाएगी प्राथमिकता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जल्द विद्यालयी शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों व विद्यालयों में लंबे समय से खाली 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती की जाएगी।

दी यह जानकारी

इस संबंध में कुछ दिनों पहले शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि इन सभी पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरा जाएगा, जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। कहा कि सरकार ने विभाग के विभिन्न कार्यालयों व विद्यालयों में सृजित चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के 2364 खाली पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरने की मंजूरी दी है। आउटसोर्स से तैनात कार्मिकों को प्रत्येक माह 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।

Exit mobile version