Site icon Khabribox

उत्तराखंड:‌ जल्द पर्वतीय क्षेत्रों में दो नए योग नगर व दो आध्यात्मिक आर्थिक क्षेत्र होंगे स्थापित, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में दो नए योग नगर बसाए जाएंगे।

सीएम की घोषणा

बीते दिनों उत्तराखंड को पहली योग नीति की सौगात मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुछ दिनों पहले योग नीति का शुभारंभ किया था। इसके साथ ही उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में दो नए योग नगर बसाने और दो आध्यात्मिक आर्थिक क्षेत्र स्थापित करने की घोषणा की। इसमें संपूर्ण विश्व से वेलनेस के क्षेत्र में काम करने वाले बड़े समूह, आध्यात्मिक गुरु, संस्थानों को आमंत्रित किया जाएगा। शीघ्र ही प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा, योग और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में एक-एक आध्यात्मिक आर्थिक क्षेत्र (स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन) की स्थापना करेगी। साथ ही सीएम ने कहा कि पर्वतीय राज्य की इस संजीवनी का पूरे विश्व को लाभ दिया जाएगा।

Exit mobile version