Site icon Khabribox

उत्तराखंड: खास उपलब्धि: स्वतंत्रता दिवस पर साधना स्वायत्त सहकारिता को पीएम करेंगे सम्मानित, मिलेगा आत्मनिर्भर संगठन का पुरस्कार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के जिला मुख्यालय पौड़ी के साधना स्वायत्त सहकारिता को सम्मानित किया जाएगा।

किया जाएगा सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साधना स्वायत्त सहकारिता को आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार – 2024 से सम्मानित किया जाएगा। यहां पौड़ी ब्लॉक के समीप संचाजिल हो रहे साधना स्वायत्त सहकारिता और दीदी कैफे काफी प्रचलित हो गया है। कैफे में समूह की महिलाएं स्थानीय लोगों और पर्यटकों को पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों को परोसती हैं। कैफे को एनआरएलएम एवं सहयोगी संस्था हिमोथान सोसाइटी, टाटा ट्रस्ट्स के संयुक्त प्रयासों से वर्ष 2021 में स्थापित किया। ग्रामीण महिलाओं ने स्वयं को सशक्त बनाते हुए खुद को आत्मनिर्भर बनाया है। इस साल के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधना स्वायत्त को सम्मानित करेंगे।

Exit mobile version