Site icon Khabribox

उत्तराखंड: खास पहल: गौरा देवी के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए डाक टिकट जारी, वनों को बचाने के लिए किया संघर्ष किया जाता है याद

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते दिन चिपको नेत्री गौरा देवी की 100 वीं जयंती रैणी गांव में धूमधाम से आयोजित की गई।

डाक टिकट जारी

इस मौके पर डाक विभाग की ओर से गौरा देवी के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए डाक टिकट भी जारी किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर डाक टिकट जारी करने के साथ ही विशेष आवरण का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वन मंत्री सुबोध उनियाल रहें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए गौरा देवी के कार्यों को याद करते हुए कहा कि जिस तरह से गौरा देवी ने वनों को बचाने के लिए संघर्ष किया, उसी तरह पहाड़ की महिलाओं को भी वनों की रक्षा के लिए सदैव आगे रहना चाहिए।

Exit mobile version