Site icon Khabribox

उत्तराखंड: तकनीकी शिक्षा विभाग की खास पहल, 10 हजार युवाओं को बहुराष्ट्रीय कंपनियों में मिलेगा रोजगार, लगेंगे रोजगार मेले

उत्तराखंड: प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को देश की विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार से जोड़ने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग एक विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है।

रोजगार मेले का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत अगले चार महीनों में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में दो-दो बड़े रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इस पहल में विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, सेवायोजन और कौशल विकास विभाग भी संयुक्त रूप से अपनी भागीदारी निभाएंगे। इस संबंध में तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी कि ये रोजगार मेले प्रदेश के निम्नलिखित प्रमुख शहरों में आयोजित किए जाएंगे।
• ​गढ़वाल मंडल: श्रीनगर और देहरादून
• ​कुमाऊं मंडल: काशीपुर और अल्मोड़ा


​इन्हें मिलेगा लाभ

पॉलीटेक्निक, आईटीआई और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के पासआउट तथा अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं, विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत व्यावसायिक पाठ्यक्रम करने वाले युवा‌ व उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी और ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवा। साथ ही विभाग की ओर से इन मेलों के लिए एक सप्ताह के भीतर फ्री ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Exit mobile version