Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में प्लास्टिक फ्री कौ लेकर खास पहल, बोतलों को फेंकने के बजाए, दुकानदारों को वापस करने पर मिलेंगे इतने रूपये

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

की यह व्यवस्था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी बीच चारधाम यात्रा से जुड़ी खबर सामने आई है। इस बार चारधाम यात्रा को प्लास्टिक फ्री करने को लेकर खास तैयारी है। इसके लिए शहरी विकास विभाग, पंचायती राज विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अपने-अपने स्तर से काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें चारों धामों में प्लास्टिक कंपैक्टर और बेलर लगाए जा रहे हैं, ताकि प्लास्टिक कूड़े को आसानी से निस्तारित किया जा सके। इसके अलावा पानी की खाली बोतलों को फेंकने के बजाए, दुकानदारों को वापस करने की व्यवस्था की गई है। जिसमे क्यूआर कोड लगी इन बोतलों के बदले ग्राहकों को प्रति बोतल 10 रुपये वापस किए जा रहे हैं। 

Exit mobile version