Site icon Khabribox

उत्तराखंड: युवाओं के लिए खास पहल, प्रदेश में पर्वतारोहण, स्कीइंग और एमटीबी प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा, सरकार देगी प्रोत्साहन, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में युवाओं को साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेंगे।

खास पहल की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने पर्वतारोहण, स्कीइंग और माउंटेन टेरेन बाइकिंग (एमटीबी) प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना शुरू की है। जिसके बाद इसके तहत युवाओं को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों से प्रशिक्षण लेने पर सरकार उनके प्रशिक्षण शुल्क की प्रतिपूर्ति करेगी। युवाओं को साहसिक पर्यटन से जोड़ने और उन्हें इस क्षेत्र में कौशलयुक्त रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है।

युवाओं को मिलेगा लाभ

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना के अंतर्गत वे प्रतिभागी, जिन्हें बेसिक या एडवांस कोर्स में अल्फा (ए) ग्रेड प्राप्त होगा, उन्हें कोर्स फीस की पूरी प्रतिपूर्ति की जाएगी। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक युवाओं को अपने स्तर पर चयनित संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। इस योजना के अंतर्गत सितंबर से मार्च 2026 तक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी लाभान्वित हो सकेंगे।

Exit mobile version