उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार के लक्सर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीते कल मंगलवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली।
चलाया सफाई अभियान
जिस पर यहां अस्पताल की छत की सफाई स्वैच्छिक श्रमदान के माध्यम से की गई। इस अभियान में स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर भाग लिया और छत पर उगी झाड़ियों, गंदगी और अवरोधकों को हटाया। इस कार्य को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफी के दिशा-निर्देशों में संपन्न किया गया। इस पहल का उद्देश्य अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा और जलभराव मुक्त बनाना था, ताकि मरीजों और स्टाफ के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
किया सहयोग
इस सफाई अभियान का नेतृत्व आंचल सिंह (नर्सिंग अधिकारी), गिरीश चंद्र (नर्सिंग अधिकारी), प्रकाश सिंह रावत, रविंद्र बलोदी (लैब टेक्नीशियन) एवं एस.टी.एस. शुभम सैनी द्वारा किया गया। अभियान के दौरान आईटी टेक्नीशियन सचिन कुमार, काउंसलर आशा, चंदन लैब में कार्यरत लैब टेक्नीशियन, जुल्फकार एवं मोहम्मद नाज, तथा स्वास्थ्य कर्मी जतिन कुमार, नीरज, वाल्टर मसीह, वीर सिंह, कुमेश, संदीप, सौरभ आदि ने श्रमदान करते हुए अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।