Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां के डीएम की खास पहल: पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया जा रहा ‘हरित देहरादून’ पौधरोपण अभियान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में जिलाधिकारी सोनिका की पहल पर अभियान चल रहा है।

‘हरित देहरादून’ पौधरोपण अभियान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पहल पर प्रशासन की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘हरित देहरादून’ पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में नागरिकों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

की यह अपील

इस संबंध में जिलाधिकारी सोनिका ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि जिला प्रशासन की पर्यावरण संरक्षण को समर्पित ‘हरित देहरादून’ मुहिम से जुड़ें। उन्होंने कहा कि हम सब संकल्प लें कि पेड़ लगाएंगे और उसकी देखभाल करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मुहिम से जुड़ने के लिए अपने चुने हुए स्थान की जानकारी 18001802525 टोल फ्री नंबर पर दे सकते हैं।

Exit mobile version