Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पर्यटन विभाग की खास पहल, यहां बुजुर्गों को निशुल्क कराई जाएगी तीर्थयात्राएं, जागेश्वर और रीठा साहिब के लिए मिल रहें सबसे ज्यादा आवेदन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में बुजुर्गों के लिए खास पहल शुरू की गई है। इसके तहत पर्यटन विभाग दून के बुजुर्गों को मानसून समाप्त हाेने के बाद तीर्थयात्राएं कराएगा। जो दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत कराई जाएगी।

बुजुर्गों के लिए यह योजना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विभाग ने यह निर्णय बुजुर्गाें की सुरक्षा को देखते हुए लिया है। जिसमें प्रपत्रों की जांच प्रचलित है। जांच पूरी होने के बाद जल्द ही यात्रा के लिए संसाधन जुटाए जाएंगे। पर्यटन विभाग में इस बार सबसे अधिक आवेदन जागेश्वर और रीठा साहिब के लिए पहुंचे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्यटन विभाग ने यात्रा कराने के लिए शासन से पांच लाख रुपये की मांग की है। विभाग का दावा है कि जल्द ही बजट मिलने के बाद यात्रा कराई जाएगी।

कर‌ सकते हैं आवेदन

पर्यटन विभाग दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अंतर्गत हर साल जनपद के 60 साल से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठजनों को निशुल्क तीर्थयात्राएं कराता है। जिसके लिए बुजुर्ग अपनी इच्छानुसार राज्य के अंदर किसी भी तीर्थ में जाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version