Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UOU की खास पहल, इस मुहिम के साथ राज्य के हर कोने तक विद्यार्थियों के लिए पंहुचाई जाएगी उच्च शिक्षा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) ने एक खास पहल की शुरुआत की है। इसके तहत अब राज्य के हर कोने तक विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा पहुंचाई जाएगी।

खास मुहिम की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी के नेतृत्व में सोमवार को विश्वविद्यालय में एक महत्वाकांक्षी प्रचार अभियान की शुरुआत की गई है। इस मुहिम के तहत विश्वविद्यालय 5 मिनट के सूचनाप्रद वीडियो तैयार कर रहा है, जिनमें रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य दूरस्थ शिक्षा के लाभों से हर वंचित व्यक्ति को अवगत कराना है।

Exit mobile version