Site icon Khabribox

उत्तराखंड: खास पहल: AI में दक्ष बनेंगे शिक्षक, इन टूल्स के माध्यम से किया जाएगा प्रशिक्षित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) में दक्ष बनाने के लिए राज्य सरकार ने खास पहल की शुरुआत की है।

दी यह जानकारी

इसके लिए सरकार सतत व्यवसायिक विकास (सीपीडी) कार्यक्रम विकसित करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एससीईआरटी के अनुसार, भविष्य की शिक्षा प्रणाली में एआइ की बढ़ती भूमिका को देखते हुए राज्य स्तर पर एक समग्र रणनीति तैयार की जा रही है। इसके तहत शिक्षकों को डिजिटल प्रशिक्षण माड्यूल, आनलाइन प्लेटफार्म और इंटरेक्टिव टूल्स के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में एआइ के बुनियादी सिद्धांत, डेटा आधारित शिक्षण, व्यक्तिगत अधिगम (पर्सनलाइज्ड लर्निंग) और मूल्यांकन विश्लेषण जैसे विषय शामिल होंगे। बताया कि इसका उद्देश्य उन्नत डिजिटल तकनीक से शिक्षकों को लैस करते हुए कक्षा शिक्षण को एआइ आधारित नवाचारों से जोड़ना है, ताकि छात्रों के अधिगम परिणामों में सुधार लाया जा सके।

Exit mobile version