Site icon Khabribox

उत्तराखंड: खास पहल: इस बार प्रदेश में दादियों-नानियों को समर्पित होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ उत्तराखंड के देहरादून में कैंप कार्यालय में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें मंत्री ने अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

दिए यह निर्देश

जिस पर उन्होंने कहा कि इस बार महिला दिवस हमारी दादियों और नानियों को समर्पित होगा, जिन्होंने अपने त्याग, परिश्रम और संस्कारों से समाज की नींव मजबूत की है। रेखा आर्या ने कहा, “हमारी दादियां और नानियां हमारे परिवार और समाज की धरोहर हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्हें आमंत्रित कर सम्मानित करना हमारे लिए गौरव का विषय होगा। साथ ही, उनके कल्याण के लिए एक ठोस योजना को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता है।” साथ ही मंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद से वृद्ध महिलाओं को इस आयोजन में ससम्मान आमंत्रित किया जाए। इसके साथ ही दूरदराज के गांवों में सर्वे कर यह आकलन किया जाए कि वृद्ध महिलाओं को किस प्रकार की सहायता की आवश्यकता है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर एक कल्याणकारी योजना का प्रारूप तैयार किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद महिलाओं तक वास्तविक लाभ पहुंच सके।

रहें उपस्थित

इस बैठक में विभागीय निदेशक बंशीलाल राणा, उपनिदेशक विक्रम सिंह, मोहित चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version