Site icon Khabribox

उत्तराखंड: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में खास पहल, 05 मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत, इन जगहों में देंगे सेवाएं

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में खास पहल की शुरुआत हुई है।

सीएम ने किया शुभारंभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए पांच पूर्ण रूप से सुसज्जित मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) की शुरूआत हुई है। इस योजना का शुभारम्भ मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया। राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में ये 5 एमएमयू मददगार बनेंगे। बताया कि इसका उद्देश्य राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। शुरू में पहले यह इकाइयां हरिद्वार में 2, उधम सिंह नगर में 2 और टिहरी गढ़वाल में 1 इकाई तीन साल की अवधि के लिए संचालित होंगी।

Exit mobile version