Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में जल्द लागू होगा ‘स्पोर्ट्स लीगेसी प्लान’, आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की भी स्थापना- सीएम धामी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य में जल्द ‘स्पोर्ट्स लीगेसी प्लान’ लागू किया जाएगा।

कहीं यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उत्तराखंड को खेलभूमि बनाने के उद्देश्य से जल्द ही ‘स्पोर्ट्स लीगेसी प्लान’ लागू किया जाएगा। जिसके तहत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी। साथ ही कहा कि सरकार हल्द्वानी में उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में एक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

Exit mobile version