Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ऑडिटोरियम में अत्याधुनिक टेबल टेनिस कोर्ट परिसर का खेल मंत्री ने किया उद्घाटन, कहा निखरेगा हुनर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में बीते कल मंगलवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने परेड ग्राउंड स्थित ऑडिटोरियम में अत्याधुनिक टेबल टेनिस कोर्ट परिसर का उद्घाटन किया।

वेटरन खिलाड़ी और शाम के समय बच्चे और युवा करते हैं अभ्यास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि देहरादून के टेबल टेनिस खिलाड़ियों को अब अपना अभ्यास नियमित रूप से करने और प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त परिसर मिल गया है। इस सुविधा के बाद टेबल टेनिस में हमारे यहां से और ज्यादा खिलाड़ी निखर कर सामने आएंगे और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। कहा यहां जूडो के साथ-साथ टेबल टेनिस की 6 टेबल स्थापित कर दी गई हैं। दरअसल इस सुविधा की शुरुआत खेल विभाग और वेटरन टेबल टेनिस खिलाड़ियों के सहयोग से की गई है।

Exit mobile version