Site icon Khabribox

उत्तराखंड: खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात, 3 करोड़ से अधिक की इनामी राशि की जारी

​उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया है।

दी यह सौगात

जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय से खेल मंत्री ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले विजेताओं के खातों में 3 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की।

​जानें किन खिलाड़ियों को मिला लाभ

​इस इनामी राशि के वितरण में मुख्य रूप से दो श्रेणियों के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
• ​अंतरराष्ट्रीय विजेता: 1 जुलाई 2024 से 31 मार्च 2025 के बीच विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पदक जीतने वाले खिलाड़ी।
• ​राष्ट्रीय खेलों के अवशेष खिलाड़ी: 38वें राष्ट्रीय खेलों के वे खिलाड़ी और कोच जो तकनीकी कागजी औपचारिकताओं के कारण पिछली बार पुरस्कार राशि से वंचित रह गए थे।

सरकारी नौकरी का भी रास्ता साफ

​नकद पुरस्कार के साथ-साथ खेल मंत्री ने खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। “पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए ‘आउट ऑफ टर्न जॉब’ की प्रक्रिया पर तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही विभिन्न विभागों में अधिसंख्य पद सृजित किए जाएंगे ताकि हमारे चैंपियन खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में सीधी नियुक्ति दी जा सके।”
रेखा आर्या, खेल मंत्री

Exit mobile version