Site icon Khabribox

उत्तराखंड: समुद्र में तिरंगा लहराने वाली प्रदेश की बेटी, स्क्वाड्रन लीडर वैशाली भंडारी ने रचा इतिहास, हुई सम्मानित

उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की बेटी और भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर वैशाली भंडारी ने देश और उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया है।

हासिल की यह उपलब्धि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने हैदराबाद स्थित वायुसेना अकादमी से कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त किया और भारतीय वायुसेना की अकाउंट्स शाखा में अधिकारी के रूप में कमीशन हासिल किया है। वह उन तीनों सेनाओं की नौ महिला अधिकारियों के ऐतिहासिक दल का हिस्सा रहीं, जिन्होंने पहली बार संयुक्त रूप से समुद्र की वैश्विक परिक्रमा (ग्लोबल सरकमनेविगेशन) सफलतापूर्वक पूरी की है। इस साहसिक अभियान के तहत स्वदेशी नौका INSV त्रिवेणी पर सवार होकर इस महिला टीम ने 10 महीनों में कुल 25,500 नॉटिकल मील की लंबी दूरी तय की। इस दौरान दल ने हिंद महासागर, प्रशांत महासागर और दक्षिण अटलांटिक महासागर की बेहद चुनौतीपूर्ण और विकट परिस्थितियों का सामना किया। जिसमें उन्होंने अपनी इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान इस जांबाज महिला दल ने दुनिया के कई अहम बंदरगाहों पर पड़ाव डाले। इनमें ऑस्ट्रेलिया का फ्रेमैंटल, न्यूजीलैंड का लिटलटन, अर्जेंटीना का ब्यूनस आयर्स और दक्षिण अफ्रीका का केपटाउन शामिल हैं। इस पूरी यात्रा में दल ने दो बार भूमध्य रेखा को पार किया तथा दुनिया के सबसे खतरनाक समुद्री क्षेत्रों में गिने जाने वाले ‘केप लीविन’ और ‘केप हार्न’ को सफलतापूर्वक पार किया।


किया सम्मानित

​जिस पर गत माह मुंबई लौटे इस जांबाज दल का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोरदार स्वागत किया था। इसके अलावा, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी इस महिला अधिकारी दल से मुलाकात कर उनकी इस असाधारण उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित किया।

Exit mobile version