Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में प्रार्थना सभा में श्रीमद्भगवद् गीता शुरू, प्रत्येक दिन एक श्लोक पढ़ेंगे और समझेंगे बच्चे

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की प्रार्थना सभा में खास बदलाव हुआ है।

प्रदेश के सरकारी और अशासकीय विद्यालयों में लागू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में प्रार्थना सभा में श्रीमद्भगवद् गीता शुरू कर दी गई है। जिसमें अब हर दिन एक श्लोक को पढ़ाने और सुनाने के बाद छात्रों को उसका अर्थ भी समझाया जाएगा। दरअसल सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर श्रीमद् भगवद् गीता और रामायण को राज्य पाठ्यचर्या की रुपरेखा में शामिल कर लिया गया है। साथ ही सीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा में हर दिन कम से कम एक श्लोक अर्थ सहित छात्र-छात्राओं को सुनाया जाने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version