Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राज्य कर्मचारियों को मिली होली की सौगात, अब बढ़कर इतना मिलेगा महंगाई भत्ता

उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के राज्य कर्मचारियों को सरकार ने होली का तोहफा दिया है।

महंगाई भत्ता बढ़ा

राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह ही केंद्र के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की। जिसके बाद राज्यों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए डीए में बढ़ोत्तरी की है। जिसमें उत्तराखंड में भी राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में चार फीसदी वृद्धि करने का ऐलान किया है। पहले मूल वेतन का 42 प्रतिशत महंगाई भत्ते के रूप में दिया जाता था, जो अब बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया है।इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

Exit mobile version