Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड का बड़ा निर्णय, इस दिन निकाली जाएगी विशाल रैली

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के चरणबद्ध आंदोलन के दो चरण पूरे गये है।

लिया यह निर्णय

जिसके बाद अब परिषद की बुधवार को आनलाइन आपातकालीन समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें आंदोलन को और व्यापक बनाने व आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर परिषद ने आगामी सात अप्रैल को विशाल रैली निकालकर आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया है।
• पांच से 13 मार्च: गेट मीटिंग कार्यक्रम।
• 16 से 24 मार्च: मंत्रियों एवं विधायकों को ज्ञापन।
• 25 मार्च: जनपद मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना।
• सात अप्रैल: देहरादून के परेड ग्राउंड से सचिवालय तक विशाल रैली, जिसमें अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा का नोटिस दिया जाएगा।

Exit mobile version