Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राज्य कर्मचारियों ने सीएम से की मांग, 21 अक्टूबर को मांगा अवकाश, पत्र लिख लगाई गुहार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खास मांग की है‌।

सीएम को भेजा पत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर उन्होंने सीएम से 21 अक्टूबर को अवकाश देने की मांग की है। कहा है कि हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्व दीपावली के अवसर पर 21 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। दरअसल इस वर्ष स्थानीय पंचांग के अनुसार दीपावली 21 अक्टूबर को मनाई जा रही है, जबकि शासन की अधिसूचना में 20 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री से 21 अक्टूबर को अवकाश देने की मांग की है।

की यह मांग

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में परिषद के प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। जिसमें कहा है कि सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में दीपावली का अवकाश 20 अक्टूबर 2025 दर्शाया गया है। जबकि पंचांग और धार्मिक परंपराओं के अनुसार दीपावली का मुख्य पर्व 21 अक्टूबर को पड़ रहा है।

Exit mobile version