Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राज्य स्थापना दिवस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम में होंगी शामिल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी उपस्थिति से इस पल को गरिमा प्रदान करती दिखेंगी।

राज्य स्थापना दिवस

उत्तराखंड राज्य अपनी स्थापना के 23 वर्ष पूरे कर गुरुवार यानी आज 24वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम में शामिल होंगी। पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी उपस्थिति से इस पल को गरिमा प्रदान करती नजर आएंगी। इस अवसर पर उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार भी वितरित किये जायेंगे। इस मौके पर भव्य आयोजन और राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए दून पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। रेस कोर्स क्षेत्र समेत आसपास की मुख्य सड़कों पर रूट डायवर्ट कर दिया गया है।

Exit mobile version