Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 10 सितंबर से राज्य खेल शुरू, इतने खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आगामी 10 सितंबर से राज्य खेल शुरू हो रहें हैं। इसके लिए उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों की तिथि का जल्द होगा ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 सितंबर से राज्य खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद राष्ट्रीय खेलों का उत्तराखंड में आयोजन किया जाएगा। राज्य खेलों के बाद राष्ट्रमंडल खेलों के लिए उत्तराखंड की टीम का चयन होगा। राज्य खेलों में लगभग 7 हजार खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। बताया कि उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तिथि घोषित कर दी जाएगी।

Exit mobile version