Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून और भू-कानून पर कर सकती है विचार

उत्तराखंड में भी जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून पर विचार किया जा सकता है। वही उत्तरप्रदेश में 10 सालों तक नई जनसंख्या नीति लागू हो गई है। जिसके बाद अब उत्तराखंड में भी इस पर विचार किया जा सकता है।

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर होगा विचार-

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य के जनमानस के हित में जरूरी होगा तो जनसंख्या नियंत्रण कानून पर विचार किया जाएगा।

भू- कानून पर किया जाएगा विचार-

उत्तराखण्ड राज्य में इन दिनों भू-कानून का मुद्दा चर्चाओं में है। सोशल मीडिया पर भी खुब भू-कानून का मुद्दा तेजी से बढ़ रहा है। वही भू कानून के मुद्दे पर इन दिनों उत्तराखंड की सियासत भी गर्म है। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जल्द ही भू-कानून पर सरकार विचार करेगी।

Exit mobile version