Site icon Khabribox

उत्तराखंड : राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, अब हिंदी में शुरू होगा एमबीबीएस पाठ्यक्रम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि राज्य के चिकित्सा कॉलेजों में अगस्त महीने के अंतिम में एमबीबीएस पाठ्यक्रम हिंदी में शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के बाद इस तरह की पहल करने वाला देश का दूसरा राज्य होगा।

अब हिंदी में आधिकारिक रूप से शुरू होगा एमबीबीएस

रावत ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया अगस्त के अंत से पहले उत्तराखंड के चिकित्सा कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम को हिंदी में आधिकारिक रूप से शुरू करने पर सहमत हो चुके हैं।

अंतिम रूप देने के लिए मध्यप्रदेश मॉडल का बारीकी से किया गया अध्ययन

उन्होंने कहा कि हिंदी में पाठ्यक्रमों के लिए पाठ्यविवरण (सिलेबस) को राज्य सराकार द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की समिति ने तैयार किया है। समिति ने उत्तराखंड के चिकित्सा कॉलेजों के लिए पाठ्यक्रम को अंतिम रूप देने से पहले मध्यप्रदेश मॉडल का बारीकी से अध्ययन किया था।

हिंदी को शिक्षा का माध्यम चुनने वाले छात्रों के लिए यह एक बड़ा तोहफा

उत्तराखंड के मंत्री ने कहा कि विशेषज्ञ पैनल ने हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय को पाठ्य विवरण सौंप दिया है और विश्वविद्यालय ने इसे शुरू करने की सभी औपचारिकताएं पूरी भी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी को शिक्षा का माध्यम चुनने वाले छात्रों के लिए यह एक बड़ा तोहफा होगा।

Exit mobile version