Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश के आईटीआई टॉपर्स कुरुक्षेत्र के लिए हुए रवाना, सीखेंगे यह गुर

उत्तराखंड: प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त और दक्ष बनाने की दिशा में धामी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इसी क्रम में कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आज अपने शासकीय आवास से प्रदेश के विभिन्न आईटीआई संस्थानों के 40 टॉपर छात्रों को कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के लिए रवाना किया। रवानगी से पूर्व मंत्री ने सभी टॉपर्स को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें ‘उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर’ बताया और प्रेरित किया कि वे वहां से सीखे गए नवाचारों का उपयोग राज्य की प्रगति में करें। ये छात्र वहाँ के प्रतिष्ठित संस्थानों में शैक्षिक एवं तकनीकी भ्रमण के जरिए कौशल विकास के नए गुर सीखेंगे। इस विशेष भ्रमण दल में प्रदेश भर के मेधावियों को शामिल किया गया है। जिसमें
• ​गढ़वाल मंडल: 21 छात्र
• ​कुमाऊं मंडल: 19 छात्र

इन गतिविधियों में होंगे शामिल

• ​नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID): यहाँ छात्र स्किल्स, डिजाइन और ‘प्रॉब्लम सॉल्विंग’ (समस्या समाधान) विषयों पर आधारित विशेष कार्यशाला में हिस्सा लेंगे।
• ​इंटरनेशनल स्किल सेंटर: यहाँ छात्रों को ‘एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स’ (रोजगार कौशल) का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।

रहें मौजूद

​कार्यक्रम के दौरान अपर सचिव (कौशल विकास)नरेंद्र भंडारी ने प्रशिक्षण और रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जैसे दिनकर रौतेला, जे.सी. चंदेल, अनुपमा भंडारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Exit mobile version