उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में खेल निदेशालय और उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई।
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
जिसका बीते कल सोमवार को समापन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 170 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर स्पोर्ट्स हॉस्टल कोटद्वार की प्रियांशु डोभाल और बालिका वर्ग में देहरादून के आनाहिता अग्रवाल ने श्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब जीता। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ की नेहा और बालक वर्ग में पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज के दीपांशु भट्ट को मोस्ट प्रॉमिसिंग बॉक्सर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा बालक वर्ग टीम पोजिशन में साईं हाॅस्टल कोटद्वार और बालिका वर्ग में छात्रावास पिथौरागढ़ की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।