Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राज्य स्तरीय अभियान ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ की शुरुआत, इतने लाभार्थियों ने उठाया लाभ

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में राज्य स्तरीय अभियान ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ शुरू हो गया है।

किया शुभारंभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल से पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को राज्य स्तरीय अभियान ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ की शुरुआत की गई। देहरादून में राजकीय दून मेडिकल कालेज सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार से वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों को संबोधित किया।

शिविर का आयोजन

इस शिविर में 563 लाभार्थियों ने पंजीकरण कर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। देहरादून जनपद में बुधवार को छह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिसमें 1600 लाभार्थियों ने उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सर्वाइकल कैंसर, स्तन एवं मुख कैंसर जांच, पोषण परामर्श, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य सेवाओं का लाभ उठाया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि यह अभियान 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

Exit mobile version