उत्तराखंड: रुद्रपुर/ऊधम सिंह नगर: भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल में देवभूमि चेस एसोसिएशन की ओर से सात दिवसीय ’20वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता’ आयोजित हुई। जिसका सोमवार को समापन हो गया है।
किया गया सम्मानित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें अंडर-7, अंडर-11 और अंडर-17 वर्गों के फाइनल मुकाबलों के बाद विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। देवभूमि चेस एसोसिएशन के महासचिव संजीव चौधरी ने बताया कि इन तीनों वर्गों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 12 खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के समापन पर पूर्व डीएफएम फाइनेंस एनएचएआई डीके सक्सेना और भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक भरत गोयल ने विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया।
विभिन्न वर्गों के परिणाम (प्रथम एवं द्वितीय स्थान):
| श्रेणी (Category) | विजेता (प्रथम स्थान) | उपविजेता (द्वितीय स्थान) |
|---|---|---|
| अंडर-17 (ओपन) | सक्षम दर्शन (नैनीताल) | अरमान सिंह बक्शी (देहरादून) |
| अंडर-17 (बालिका) | गौरी मित्तल (देहरादून) | इशिका बांगा (ऊधम सिंह नगर) |
| अंडर-11 (ओपन) | सुर्यांश कुकसाल (देहरादून) | धैर्य बोरा (नैनीताल) |
| अंडर-11 (बालिका) | अदविका साहू (ऊधम सिंह नगर) | किया ध्यानी (देहरादून) |
| अंडर-7 (ओपन) | कियान सिंघल (देहरादून) | ध्रुवंश राणा (ऊधम सिंह नगर) |
| अंडर-7 (बालिका) | मित्र कुशवाहा (ऊधम सिंह नगर) | अयोना पांडेय (नैनीताल) |