Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ियों का कमाल, जीते 30 स्वर्ण पदक और राज्य को दिलाया शीर्ष स्थान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप आयोजित हुई। जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

चैंपियनशिप का आयोजन

इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने लगातार तीसरे वर्ष चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया‌ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 30 स्वर्ण पदक जीता है और राज्य को शीर्ष स्थान दिलाया है।

जीते इतने पदक

इस संबंध में उत्तराखंड फुल कॉन्टेक्ट कराटे एसोसिएशन के सचिव महेंद्र सिंह भाकुनी ने बताया कि नेशनल कराटे फेडरेशन एवं फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 28 से 30 दिसंबर तक दिल्ली में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें उत्तराखंड के 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कीहोंस इवेंट में दिविता बिष्ट और संचित जोशी ने स्वर्ण पदक जीता। कुमीते (फाइटिंग) में दिविता बिष्ट, निर्वाणी जोशी, ख्याति तिवारी, सृष्टि थापा, निहारिका, तनिष्का बोरा, वैष्णवी बेलवाल, कल्पना दानू, सारांश जोशी, लक्ष्य सिंह नेगी, जतिन बिष्ट, अरनब मेहरा, आदित्य निगलतिया, देवांश खोलिया, आर्थिक चौधरी, विनय बिष्ट, आदित्य चौधरी, दीपांशु धनिक और प्रियांशु बोरा ने स्वर्ण पदक जीते। काता इवेंट में निहारिका, कल्पना दानू, जतिन बिष्ट, आर्थिक चौधरी, दीपांशु धनिक और धनविनय सिंह रौतेला ने स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा खिलाड़ियों ने रजत और कांस्य पदकों की भी झड़ी लगा दी। टीम काता इवेंट के अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-18 वर्ग में उत्तराखंड की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते।

Exit mobile version