Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में डेढ़ दशक में 26% बढ़ी आबादी, परिवारों की संख्या में भी इतने फीसदी का आया उछाल

उत्तराखंड: उत्तराखंड में रविवार को संपन्न हुई भवन गणना के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पिछले 15 वर्षों में राज्य की आबादी, परिवारों और मकानों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह आंकड़े

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जनगणना निदेशालय के अनुसार, राज्य की जनसंख्या अब 1.27 करोड़ के पार पहुंच गई है, जो 2011 की तुलना में लगभग 26% अधिक है। इस एक महीने चले अभियान में 32 हजार से अधिक कार्मिकों ने राज्य के 29 हजार हिस्सों में सर्वे कर यह डेटा जुटाया है। जनगणना निदेशक ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि भवन गणना पूरी होने के बाद अब मुख्य जनगणना शुरू होगी, जिसके अंतिम आंकड़े केंद्र सरकार जारी करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक जनगणना निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार, राज्य की जनसंख्या 1.27 करोड़ के पार पहुंच गई है जबकि कुल परिवारों की संख्या 28.3 लाख हो गई है। प्रदेश में मकानों की कुल संख्या 45 लाख दर्ज की गई है।

की यह अपील

जिसमें संयुक्त परिवारों के टूटने और एकल परिवारों के चलन के कारण परिवारों की संख्या में 40% का बड़ा उछाल आया है।बुनियादी ढांचे के विकास और रियल एस्टेट सेक्टर में आए उछाल की वजह से राज्य में 11.2 लाख नए मकान बने हैं। इस बीच, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मतदाताओं से बीएलओ (BLO) को सहयोग देने की अपील की है।

Exit mobile version