Site icon Khabribox

उत्तराखंड: एसटीएफ की कार्यवाही, पटवारी और एई-जेई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी और एई-जेई भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक प्रकरण मामले से‌ जुड़ी खबर सामने आई है।

फरार आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में फरार चल रहे 25 हजार के आरोपी को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आठ जनवरी को हुई पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में कनखल थाने में 12 जनवरी को आयोग के अनुभाग अधिकारी अतिगोपन अनुभाग संजीव चतुर्वेदी और उसकी पत्नी ऋतु चतुर्वेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान 14 अभियुक्त व छात्रों के नाम आए। अन्य पहले‌ गिरफ्तार हो गये थे। वहीं प्रकाश में आया आरोपी अनिल कुमार उर्फ अनिल ओजस्वी निवासी गाडूवाला थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर बार-बार ठिकाने बदल रहा था। गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से कुर्की वारंट जारी किए गए थे। जो‌ अब गिरफ्तार हो‌ गया है।

Exit mobile version