Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस जिले से मिली पत्थर की मूर्तियां और अवशेष, होगी गहनता से जांच, पता चलेगा गौरवशाली इतिहास

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार शहर से 11 किमी दूर कण्वाश्रम क्षेत्र में खास चीज मिली है। जो एक बड़ी उत्सुकता का विषय भी है।

टीम ने जुटाई जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां कण्वाश्रम क्षेत्र में मिली पत्थर की मूर्तियां और अवशेष बताएंगे कि इसका अतीत कितना गौरवशाली रहा है। बीते बुधवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) देहरादून की टीम ने यहां पहुंचकर इन मूर्तियों के बारे में जानकारी जुटाई। जिसके बाद टीम में शामिल डॉ. एमसी जोशी ने बताया कि कण्वाश्रम में प्राप्त यह मूर्तियां दसवीं ईस्वी की हो सकती हैं, जो किसी मंदिर या आश्रम के द्वार पर लगी रही होंगी। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के निर्देश पर टीम यहां पंहुची थी।

तैयार होगी रूपरेखा

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा पूर्व में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार समेत अन्य संस्थाओं को भेजे गए कण्वाश्रम से प्राप्त अवशेषों की भी गहनता से जांच की जाएगी। जिससे कण्वाश्रम के विकास की एक ठोस रूपरेखा तैयार की जा सके।

Exit mobile version