उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीते दिन सोमवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक की।
दिए यह निर्देश
जिसमें बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा किए गए सभी शिलान्यास की मौजूदा स्थिति की जानकारी प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने विभागों में डिजिटल फाइलिंग के कार्यों को बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने सरकारी कार्यालयों व सरकारी कार्मिकों के साथ किसी भी प्रकार की बदसलूकी पर ठोस प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस पर किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।