Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चालक और परिचालकों ने नहीं पहनी वर्दी तो होगी सख्त कार्यवाही, आदेश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने चालकों और परिचालकों के वर्दी नहीं पहनने पर सख्त रूख अपना लिया है।

चालकों और परिचालकों वर्दी पहनकर ही गाड़ी चलाने की हिदायत

मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक अब उत्तराखंड परिवहन निगम चालकों और परिचालको के वर्दी न पहनने पर सख्त कार्यवाही करेगा। इस संबंध में निगम ने आदेश जारी किए हैं। निगम ने चालकों और परिचालकों वर्दी पहनकर ही गाड़ी चलाने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही कहा कि वर्दी नहीं पहनने से यात्रियों को असुविधा होती है। वह उन्हें पहचान नहीं पाते हैं।

लगाया जाएगा जुर्माना

जिस पर बताया कि इस आदेश का उल्लघंन करने पर चालकों और परिचालकों को चेतावनी दी जाएगी। वहीं बार-बार ऐसा करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

Exit mobile version