Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए तैयार होगा सख्त कानून, समिति गठित करने के निर्देश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। प्रदेश में अब प्रतियोगी परीक्षाओं में भी नकल रोकने के लिए सख्त कानून तैयार करने की कवायद तेज हो गई है।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने परीक्षा पर पैनी नजर रखने के लिए एक समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं।‌ साथ ही मुख्यमंत्री ने यूकेएसएसएससी की 21 सितंबर को हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा की सीबीआई जांच के लिए भी अनुमोदन कर दिया है। सीएम ने कहा कि भविष्य में परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की जाएगी। कहा कि युवाओं के मन में किसी भी प्रकार की शंका या संदेह नहीं रहना चाहिए, इसीलिए राज्य सरकार ने मामले को राज्य की एजेंसियों तक सीमित रखने के बजाय केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का निर्णय लिया है। सीबीआई जांच से पूरे प्रकरण की गहन और निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Exit mobile version