Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस जिले में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, इतनी रहीं तीव्रता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

भूकंप के झटके

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरकाशी में आज शुक्रवार सुबह करीब 7 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.5 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है। इस दौरान लोग डर से घरों के बाहर न‍िकल आए। हालांक‍ि अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं भूकंप से हुए नुकसान की भी जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा है।

Exit mobile version