Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अज्ञात कारणों के चलते छात्रा ने की आत्महत्या, मचा कोहराम


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एक छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली।

छात्रा ने की आत्महत्या-

जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोकुलनगरी की है। ग्राम निवासी उत्तम हलदर की पुत्री उप्रीति हलदर (21) नैनीताल के डीएसबी कैंपस कुमायूं यूनिवर्सिटी में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के अनुसार उप्रीति हलदर 27 जनवरी को नैनीताल कॉलेज से अपने घर आई थी। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गई थी। वही रात करीब 2:30 बजे परिजन उठे और उन्होंने बेटी को आवाज दी। मगर उसने दरवाजा नहीं खोला। जिस पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई और आसपास के लोगों को बुला लिया। जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर छात्रा पंखे पर दुपट्टे से बने फंदे पर झूल रही थी।

मामले की हो रही है जांच-

इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version