Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गढ़वाल विवि में कुलपति की नियुक्ति न होने पर छात्र संगठन ने किया प्रदर्शन, उठाई यह मांग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि में कुलपति की नियुक्ति की मांग को लेकर छात्र संगठन ने प्रदर्शन किया।

लंबे समय से नियुक्ति न होने पर जताई नाराजगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर बीते कल शुक्रवार को आइसा छात्र संगठन ने गढ़वाल विवि के बिरला परिसर गेट पर कुलपति की नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार एवं शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। कहा कि 31 अक्तूबर 2024 को गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, परंतु 22 दिन बीत जाने के बाद भी नए कुलपति की नियुक्ति नहीं हुई है और ना ही कोई कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया गया है। जिस कारण बड़े स्तर पर विवि के आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कहा कि छात्रों की डिग्री सहित अन्य महत्वपूर्ण दास्तावेजों के कार्य अटके होने के कारण छात्र-छात्राओं को दिक्कतें आ रही है। जिस पर जल्द नियुक्ति की मांग की है‌।

आंदोलन की चेतावनी

साथ ही कहा कि अगर शीघ्र ही रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं की जाती है, तो छात्र संगठन आइसा द्वारा बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

रहें मौजूद

इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में प्रवेश बुटोला, आयुष, अंकित, अरुणेश मिश्रा, वैष्णवी, युवराज, सलोनी, अनुष्का, मनीषा, अनुष्का, सक्षम, दीपा सहित आदि लोग मौजूद रहें।

Exit mobile version