Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां पेट्रोल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़े छात्रसंघ नेता समेत अन्य छात्र नेता, दी आत्मदाह की चेतावनी, जाने वजह

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में एसजीआरआर कालेज छात्र संघ अध्यक्ष समेत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के तीन छात्र नेता कैंपस की छत पर चढ़ गये और आत्मदाह की चेतावनी दी।

आश्वासन के बाद उतरे नीचे

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर करीब दो बजे एसजीआरआर कालेज छात्र संघ के अध्यक्ष चंदन सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष पार्थ जुयाल, राहुल जुयाल अचानक विवि भवन की छत पर चढ़ गए। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के पथरीबाग कैंपस भवन की दसवीं मंजिल की छत पर चढ़कर छात्र नेताओं ने बोतल में पेट्रोल लेकर मांगें पूरी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। बताया कि 12 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र आंदोलनरत है। जिस पर एसजीआरआर मैनेजमेंट कमेटी और जिला प्रशासन के काफी समझाने और मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद छात्र नेता करीब चार घंटे बाद नीचे उतरे।

छात्रों की मांगे

जिसमें एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बैक पेपर परीक्षा शुल्क 2,500 के बजाय 500 रुपये किया जाए। विवि में तैनात सुरक्षा गार्ड एजेंसी को बदला जाए। परीक्षा कापियों की री-चेकिंग की व्यवस्था सभी विषयों के लिए लागू की जाए। इस सत्र से विवि में कैंपस प्लेसमेंट की व्यवस्था की जाए। एसजीआरआर विवि फेस्ट के नाम पर छात्रों से वसूले गए रुपये वापस किए जाने की मांगे हैं।

Exit mobile version