Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहें विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ यह पत्र भी रखना होगा अनिवार्य, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं चल रही है। इसी बीच बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है।

लिया यह निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में बोर्ड परीक्षा में सामने आए फ्रॉड मामलों के चलते छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। ऐसे में उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने इस समस्या को हल करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके लिए अब छात्रों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा गंभीरता से विचार करने के बाद लिया गया है।

दिए यह आदेश

इस संबंध में बोर्ड के सचिव वी.पी. सिमल्टी ने एक आदेश जारी किया है जिसमें सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्त जांच की बात कही गई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि पहचान स्पष्ट नहीं है, तो छात्र को परीक्षा में बैठने से रोका जा सकता है।

Exit mobile version