Site icon Khabribox

उत्तराखंड: नवोदय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को मिलेगा पौष्टिक और गुणवत्ता युक्त भोजन, शिक्षा निदेशालय तय करेगा मैन्यू

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर है।

निदेशालय स्तर से इसके लिए तैयार होगा मैन्यू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पौष्टिक और गुणवत्ता युक्त भोजन मिले इसके लिए शिक्षा निदेशालय उनका मैन्यू तय करेगा। इस संबंध में कुछ दिनों पहले शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए हैं। शिक्षा निदेशक के मुताबिक बताया गया है कि नवोदय के छात्र-छात्राओं के लिए पहले भोजन मद में प्रति दिन प्रति छात्र 75 रुपये दिए जाते थे। जिसे बढ़ाकर 150 रुपये किया गया है। लेकिन टेंडर कम के होने की वजह से छात्र-छात्राओं को पौष्टिक और गुणवत्ता युक्त भोजन न मिलने की शिकायत आ रही है। जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Exit mobile version